Header Ads

Breaking News
recent

Redmi Note 9 pro जाने कीमत और फ़ीचर | Redmi Note 9 Pro Price and Full Specification |


Redmi Note 9 pro जाने कीमत और फ़ीचर | Redmi Note 9 Pro Price and Full Specification |


Redmi Note 9 में क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का Samsung GM1 सेंसर से लैस है। रेडमी नोट 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है।


नई दिल्ली : शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 9 pro और Redmi Note 9 pro Max को लॉन्च किए हैं। रेडमी नोट 9 सीरीज के दोनों फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जिसे साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी कहा जा रहा है। रेडमी नोट 9 Pro  की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 12,999 रुपये थी। वहीँ रेडमी नोट 9 Pro Max की अब कीमत 16,499 ऐसे में इस फोन का मुकाबला सैमसंग के गैलेक्सी एम31 और रियलमी के 6 सीरीज के फोन के साथ है। रेडमी नोट 9 Pro और 9 Pro Max  कैसा है , आइए जानते हैं ......
स्पेसिफिकेशन और कीमत (Redmi Note 9 Pro Review):
Redmi Note 9 Pro : फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Redmi Note 9 pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी Proसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में  गोरिल्ला ग्लास 5 का Proटेक्शन भी है। फोन में स्क्रीन मिररिंग (कास्ट), स्क्रीन रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट बटन जैसे कई अच्छे फीचर्स हैं। फोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। इसमें 5020एमएच की बैटरी दी गई है जिसे चार्ज करने के लिए 18 वॉट का फास्ट चार्जर फोन के साथ बॉक्स में मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए ट्रिपल कार्ड स्लॉट है यानी एक बार में आप दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में जीपीएस के अलावा भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक का भी सपोर्ट है। फोन के साथ बॉक्स में बैक कवर भी मिलेगा। यह फोन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनकी कीमतें क्रमशः 12,999 रुपये और 15,999 रुपये हैं, हालांकि 1 अप्रैल 2020 से जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद इस फोन की कीमतें क्रमशः 13,999 रुपये और 16,999 रुपये हो गई हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले (Redmi Note 9 Pro Review):
चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और हेडफोन जैक को नीचे की ओर, सिम कार्ड को लेफ्ट में और वॉल्युम के साथ पावर बटन को राइट में जगह मिली है। फिंगरप्रिंट पावर बटन में ही दिया गया है जिसका परफॉर्मेंस भी अच्छा है। सैमसंग ने सबसे पहले अपने फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया था लेकिन उसके मुकाबले रेडमी नोट 9 Pro का फिंगरप्रिंट काफी तेज है। बैक पैनल पर चार कैमरे हैं जिनके साथ फ्लैश लाइट भी है। रेडमी नोट 9 Pro की डिजाइन अच्छी और प्रीमियम है, हालांकि फोन की साइज बड़ी है लेकिन हाथ में लेने में परेशानी नहीं होती है।
कुल मिलाकर कहें तो बड़ी डिस्प्ले होने के बावजूद भी फोन की साइज कॉम्पैक्ट है। डिस्प्ले की बात करें तो कलर्स अच्छे हैं।  फोटो, वीडियो और गेमिंग के दौरान वास्तविक कलर नजर आते हैं लेकिन ऑटो ब्राइटनेस कमजोर है। कई बार ब्राइटनेस इतना कम हो जाता है तो ऑटो मोड में होने के बाद ही मैनुअल तरीके से ब्राइटनेस बढ़ानी पड़ती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है लेकिन एप स्विचिंग और हेवी गेमिंग में कोई परेशानी नहीं होती है। लैगिंग की कोई समस्या नहीं है। एमएक्स प्लेयर जैसे कई सपोर्ट फुल स्क्रीन को सपोर्ट नहीं करते हैं। वाटरड्रॉप नॉच परेशान नहीं करता है।
बैटरी और परफॉर्मेंस (Redmi Note 9 Pro Review):
बैटरी की बात करें तो शाओमी ने रेडमी नोट 9 Pro के साथ 18वॉट का फास्ट चार्जर दिया है लेकिन बैटरी को फुल चार्ज होने में पूरे दो घंटे का वक्त लगता है। शाओमी के ही एमआई ए1 से इसकी तुलना करें तो एमआई ए1 की बैटरी 45 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। फास्ट चार्जिंग के मामले में रेडमी नोट 9 Pro ने हमें निराश किया। जहां तक बैटरी बैकअप की बात है तो बैटरी बैकअप शानदार है। गेमिंग खेलने या वीडियो स्ट्रीमिंग में बैटरी बढ़िया साथ देती है और तेजी से खत्म नहीं होती है। ठीक-ठाक वीडियो देखने और थोड़ा गेमिंग खेलने पर भी बैटरी दिनभर में 80 फीसदी ही खत्म होती है।
कुल मिलाकर कहें तो एक औसत मोबाइल यूजर्स को पूरे दिनभर का बैकअप मिलेगा लेकिन हेवी यूजर को एक बार चार्ज करना पड़ सकता है। फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर फास्ट है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में आपको एंड्रॉयड 10 आधारित एमआईयूआई 11 मिलता है। फोन में कई सारे एप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलते हैं जिन्हें आप डिलीट भी कर सकते हैं। एक चीज हमें पसंद नहीं आई और वह यह कि वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद प्रीव्यू में जैसे ही वीडियो खत्म होता है कि किसी थर्ड पार्टी के वीडियोज सजेशन में नीचे की ओर आने लगते हैं जो कि बड़ी अजीब बात है। AnTuTu स्ट्रेस टेस्टिंग के दौरान फोन हल्का गर्म हुआ। यही हाल आधे घंटे तक पबजी खेलने पर भी हुआ। फोन का स्पीकर बढ़िया है।
कैमरा परफॉर्मेंस (Redmi Note 9 Pro Review):
शाओमी ने इसमें चार रियर कैमरे दिए हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल है, हालांकि डिफॉल्ट लेंस 8 मेगापिक्सल का है। 48 मेगापिक्सल वाले लेंस को इस्तेमाल करने के लिए कैमरा एप में आपको अलग से एक बटन मिलता है। 48 मेगापिक्सल लेंस के इस्तेमाल के दौरान आप जूम नहीं कर सकते। यदि आप 48 मेगापिक्सल वाल लेंस से फोटो क्लिक करते हैं तो आपको एचडी प्रीव्यू मिलेगा जिसे आप फोटो पर डबल टैप करके देख सकते हैं।
कैमरे के साथ Pro कलर नाम से एक फीचर मिलता है जिसे ऑन करने के बाद फोटो में बाइटनेस और कॉन्ट्रास्ट थोड़ी बढ़ जाती है, हालांकि यदि आप वास्तिवक कलर के शौकीन हैं तो हम आपको Pro कलर फीचर इस्तेमाल ना करने की सलाह देते हैं। 48 मेगापिक्सल वाले लेंस का परफॉर्मेंस शानदार है। फोटो बेहतरीन आती है जो कि जूम करने के बाद भी खराब नहीं होती है।
पर्याप्त रौशनी में रेडमी नोट 9 Pro का कैमरा बढ़िया काम करता है लेकिन कम रौशनी में संघर्ष करता नजर आता है। कैमरे के साथ नाइट मोड भी है लेकिन उसका परफॉर्मेंस औसत है। फोटो रौशनी के साथ क्लिक होती है लेकिन धूंधली रहती है। एक मोड से दूसरे मोड में स्विच करने पर कैमरा लैग करता है।
रिव्यू के दौरान हमने डिफॉल्ट मोड से जूम और 48 मेगापिक्सल मोड में स्विच करना चाहा तो कैमरा हैंग हो गया। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल वाले मोड में फोटो क्लिक करने पर कैमरा कभी-कभी अटकता है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस बढ़िया है लेकिन फोटो में वास्तविक कलर की कमी रहती है।
नाइट मोड की बात करें तो रेडमी नोट 9 Pro का नाइट मोड कुछ खास नहीं है। नॉर्मल और नाइट मोड में कुछ खास अंतर नहीं दिखता है। रेडमी नोट 9 Pro के मुकाबले रियलमी 6 का नाइट मोड बेहतर है। उदाहरण के तौर पर आप नीचे की तस्वीरों को देख सकते हैं।
वीडियोग्राफी की बात करें तो रेडमी नोट 9 Pro से आप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियोग्राफी कर सकते हैं। वीडियोग्राफी में भी आपको मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलता है। कैमरे के साथ आपको शॉर्ट वीडियो का भी फीचर मिलता है जिसके साथ कई तरह के इफेक्ट्स भी मिलते हैं। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जो कि ठीक-ठाक है। कुल मिलाकर कहें तो रेडमी नोट 9 Pro का कैमरा खासकर उनलोगों के लिए है जो टिकटॉक जैस एप्स पर वीडियो बनाते हैं, क्योंकि इसमें 15 सेकेंड के शॉर्ट वीडियो जैसे कई इफेक्ट्स मिलते हैं, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य लोगों के लिए यह फोन खराब है।
अब सवाल यह है कि रेडमी नोट 9 Pro आपको खरीदना चाहिए या नहीं तो इसका जवाब यह है कि 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में यह फोन खराब नहीं है, लेकिन यदि आपका बजट अधिक है तो आपको रेडमी नोट 9 Pro मैक्स खरीदना चाहिए, क्योंकि उसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हें।

No comments:

Powered by Blogger.