Header Ads

Breaking News
recent

Mitron App गूगल प्ले पर वापसी, ‘Remove China Apps’ के लिए नो-एंट्री


Mitron App गूगल प्ले पर वापसी, ‘Remove China Apps’ के लिए नो-एंट्री

गूगल प्ले स्टोर पर TikTok का क्लोन Mitron ऐप तेजी से पॉप्युलर हुआ था लेकिन इसे कुछ खामियों के चलते इसी सप्ताह प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। अच्छी खबर यह है कि प्रॉब्लम्स को फिक्स करने के बाद यह ऐप दोबारा प्ले स्टोर पर आ गया है। गूगल ने एक औऱ ऐप 'Remove China Apps' प्ले स्टोर से हटाया दिया है , लेकिन शायद ही इसकी वापसी हो।


शॉर्ट विडियो मेकिंग प्लैटफॉर्म TikTok के क्लोन  Mitron App, जिसने TikTok के भारतीय वर्ज़न के तौर पर शोहरत हासिल की, उसे अचानक ही गूगल द्वारा Google Play से रीमूव कर दिया गया था। लेकिन अब Mitron App की गूगल प्ले स्टोर पर वापसी हो  गई है , दरअसल, Google ने मित्रों ऐप के डेवलपर को टेक्निकल पॉलिसी का उल्लंघन करने वाली समस्याओं को फिक्स करने की कुछ सलाह दी है। बता दें, गूगल द्वारा हटाए जाने से पहले इस ऐप ने एक महीने से भी कम समय में गूगल प्ले पर अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल कर ली थी, जिसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि इस ऐप को 5 मिलियन  लोगों ने अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया था।

Mitron App को क्यों हटाया गया था गूगल प्ले स्टोर से : (How to Remove Mitorn App On Google Play Store)

आपको बता दें, मित्रों ऐप को हाल ही में गूगल प्ले से हटा दिया गया था। Google ने इसे स्पैम और मिनिमम फंक्शनालिटी' पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से अपने प्लेटफॉर्म से हटाया था। गूगल पॉलिसी के मुताबिक, बिना किसी ऑरिजनल बदलाव के दूसरे ऐप से कॉन्टेंट कॉपी करना गूगल के नियमों का उल्लंघन है। पॉलिसी में लिखा है कि ऐसे ऐप्स को अनुमति मिलता, जो यूज़र्स को Google Play पर पहले से मौजूद ऐप जैसा अनुभव प्रदान करता है। ऐप को अपने अनोखे कंटेंट और सर्विंस के जरिए से यूज़र्स को बेहतर अनुभव प्रदान करना चाहिए। इस कमी के कारण गूगल ने Mitron App को प्ले स्टोर से हटा दिया था |

गूगल टीम ने की मित्रों अप्प की बग दूर करने में हेल्प :

Mitron App
का नाम लिए बिना ही Android और Google Play के वाइस प्रेसिडेंट समीर समत ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी कि उनकी टीम डेवलपर्स के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि समस्याओं को फिक्स करके वह अपने ऐप को Google Play पर रिसबमिट कर सकें। समत ने ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमने डेवलपर्स को गाइलाइंस दे दी है, एक बार समस्याओं को ठीक कर दें। उसके बाद ऐप गूगल प्ले पर वापस आ सकता है।" गूगल की टीम की मदद से मित्रो अप्प के डेवलपर्स ने इस अप्प की सभी कमिया या बैग दूर कर ली है जिसके करने ये वापस गूगल प्ले स्टोर पर रिस्टोर कर दिया गया है |


Mitron App की महत्वपूर्ण जानकारिया :

यह बताना भी जरूरी है कि मित्रों ऐप इस्तेमाल में हूबहू TikTok की तरह ही है। हालांकि, इतने कम समय में इतनी लोकप्रियता मिलने का कारण भी यही है कि इस ऐप पर आपको बिल्कुल वैसा ही अनुभव प्राप्त होता है, जो टिकटॉक पर होता था। टिकटॉक कई विवादों के कारण लोगों के निशाने पर आ गया था, जिस वजह से लोगों ने इसे कम रेटिंग देकर अनस्टॉल करना शुरू कर दिया।

शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मित्रों ऐप टिकटॉक का भारतीय वर्ज़न है, लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह पाकिस्तानी सॉफ्टवेयर डेवलपर कंपनी Qboxus से खरीदा गया ऐप सोर्स कोड है।

गूगल ने हटाया एक दूसरी अप्प को प्ले स्टोर से “ Remove China Apps”:

मित्रों ऐप की तरह ही गूगल ने हाल ही में “Remove China Apps” ऐप को भी प्ले स्टोर से रीमूव किया है, जो आपके एंड्रॉयड डिवाइस से चीनी ऐप्स को डिलीट करने में मदद करता है। Mitron App के बाद बुधवार को Google Play से Remove China Apps को भी हटा दिया गया था। इसकी वजह है Deceptive Behaviour rules अर्थात भ्रामक व्यवहार नियम का उल्लंघन। गूगल के अनुसार, कोई ऐप यूज़र्स को थर्ड पार्टी ऐप रीमूव करने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर सकता है, इस वजह से इस ऐप को सस्पेंड कर दिया गया। रीमूव चाइना ऐप्स को डिज़ाइन ही इस उद्देश्य से किया गया था ताकि यूज़र्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन से चीन द्वारा निर्मित ऐप्स को अनइंस्टॉल कर सकें।


प्रतीत होता है कि 'रीमूव चाइना ऐप्स' को दोबारा गूगल प्ले प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिलेगी। समत ने अपने ब्लॉग पोस्ट में साफ किया कि जब कोई ऐप दूसरे ऐप को टार्गेट करता है, तो वह उनके कम्युनिटी व ग्राहकों के खिलाफ होता है।

No comments:

Powered by Blogger.