Header Ads

Breaking News
recent

भारत-चीन विवाद : चीन ने अमेरीका को बोला तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं , भारत के साथ सुलझा लेंगे विवाद | ट्रंप के प्रस्ताव को नकारा |


भारत-चीन विवाद : चीन ने अमेरीका को बोला  तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं , भारत के साथ सुलझा लेंगे विवाद | ट्रंप के प्रस्ताव को नकारा |

भारत-चीन विवाद को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों देशो की बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा था | लेकिन भारत के बाद अब चीन ने भी इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है |


भारत और चीन के बीच लद्दाख के पास जारी तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता करने का प्रस्ताव रखा है | भारत की ओर से पहले इसे ठुकरा दिया गया है और अब चीन की ओर से भी इसपर बयान सामने आया है | चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत और चीन आपस में किसी भी विवाद को हल कर सकते हैं |
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत और चीन किसी भी आपसी विवाद को बातचीत के दमपर हल कर सकते हैं | ऐसे में किसी तीसरे देश की इस विवाद में जरूरत नहीं है |

डोनाल्ड ट्रंप ने रखा था प्रस्ताव
इसी विवाद को सुलझाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रस्ताव दिया था | डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ट्वीट किया था कि भारत और चीन अगर चाहें तो अमेरिका दोनों के बॉर्डर विवाद को खत्म करवा सकता है और आपसी सुलह करवा सकता है | इसके अलावा हाल ही में ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी चीन से जारी विवाद पर अच्छे मूड में नहीं हैं |
हालांकि, भारत की ओर से डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया | भारत ने कहा कि वह अपने द्विपक्षीय मसले को खुद ही चीन के साथ सुलझा सकता है | विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-चीन आपसी बातचीत से इसका हल निकाल रहे हैं |

भारत-चीन विवाद मामला क्या था  :
लद्दाख में भारत और चीनी विवाद का कारण  पैगोंग त्सो झील के पास हालिया टकराव के दौरान चीनी सैनिको  ने ‘अनेतिक तरीको’ का सहारा लेते हुए कंटीले तार वाले डंडो और पत्थरों से भारतीय सुरक्षा बालों पर हमला कर दिया था  | इसके बदले भारतीय नोजवान भी पीछे नहीं हटे और चीनी सैनिकों को करार जवाब दिया | इस कारण भारत चीन के बीच विवाद उठा |






No comments:

Powered by Blogger.