Header Ads

Breaking News
recent

मोटापा कम करने के आसान घरेलू उपाय


मोटापा कम करने के आसान घरेलू उपाय – Motapa kam karne ke gharelu upay


Obesity Treatment at Home in Hindi





मोटापा इस समय हर किसी की समस्या है | इन्सान व्यस्तभरी जिन्दगी में वह अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं देता है | भागदौड़ की इस जिन्दगी में वह अपना खानपान भूल जाता है | जल्दबाजी में बाजार का खाना खाता है | फास्टफूड का अत्यधिक सेवन करने से और अत्यधिक कैलोरी युक्त भोजन का सेवन करने से शरीर का मोटाप बढ़ने लग जाता है | इस वजह से उसे कई  बीमारियों का समना करना पडता है | फिर वह हॉस्पिटल के बीच चकर काटता है लेकिन फिर भी वह मोटापे से निजात नहीं पाता है | आईए आज इस पोस्ट में हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताते है जिनको अगर आप यूज़ करोगे तो आपका मोटापा अगले कुछ दिनों में कम होना लग जायेगा |

मोटापे का कारण – Causes of Obesity Hindi

शरीर का मोटापा बढ़ने के एकमात्र कारण अत्यधिक खानपान ही नहीं है इसके कई कारण हो सकते है | पहले हम इन कारणों को जान लेते है |
अत्यधिक तनाव रखना |
कम सोना (नींद कम लेना )|
अत्यधिक कैलोरी युक्त भोजन का सेवन करना |
शारीरिक व्यायाम नहीं करना |
पारिवारिक आनुवंशिक
दवाईयो का दुष्प्रभाव (अंडरएक्टिव थायराइड व कुशिंग सिंड्रोम आदि)

मोटापा कम करने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Obesity in Hindi
मोटापे का कारण जानने के बाद शरीर का वजन या मोटाप कम करने के विभिन्न घरेलू नुस्खों के बारे में बात करते हैं।
1 सौंफ
कैसे है लाभदायक :
मोटापा कम करने  के लिए आप सौंफ का उपयोग कर सकते हैं। सौंफ फाइबर युक्त होती हैजो भूख को नियंत्रित कर वजन को कम करती है |  इसके अलावा सौंफ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर  होती है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से दूर रखती है।
सौंफ को इस्तेमाल कैसे करे :
सबसे पहले सौंफ का पाउडर बना लेवे |
इसके बाद एक चम्मच पाउडर को गर्म पानी में मिला ले |
इसके बाद दिन 2-3 बार इसको पियें |
सौंफ की चाय खाना खाने से पहले पिने से भी लाभ मिलता है |
2. शहद और नींबू

कैसे है लाभदायक :
शहद और नींबू का उपयोग करें से शरीर का मोटापा कम किया जा सकता है | नींबू में विटामिन –सी भरपूर मात्रा में होता है | नींबू का रस पिने से शरीर से अतिरिक्त चर्बी हटाने काकाम करता है | नींबू के रस और शहद को गर्म पानी में मिलकर पिने से वजन घटता है |
शहद और नींबू को इस्तेमाल कैसे करे :

सबसे पहले नींबू के रस को गर्म पानी में मिला ले |
इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद को भी मिला ले |
इसके बाद इस मिश्रण को दिन में 3-4 बार पियें |
रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू और कला नमक मिलाकर पिने से मोटापा कम होने लगता है |


3. ग्रीन टी
कैसे है लाभदायक :
ग्रीन टी का उपयोग करने से शरीर का मोटापा कम किया जा सकता है | ग्रीन टी से मोटापे को कम करने में मदद तो मिलती है साथ ही यह वजन को बढ़ने से भी रोकती है | ग्रीन टी कैटेचिन और कैफीन काफी मात्रा में  होती हैजो मोटापा कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । वैज्ञानिक शोध के अनुसार लगातार ग्रीन-टी के इस्तेमाल से पेट की अतिरिक्त वसा कम होने लगती है |
ग्रीन टी को इस्तेमाल कैसे करे :
          सबसे पहले एक  कप गर्म पानी में एक चम्मच ग्रीन टी मिश्रण कर लीजिये |
      इसके बाद पानी को 10 मिनट तक गर्म कर लेवे |
      इसके बाद इस चाय या ग्रीन टी में कुछ मात्रा में शहद मिला |
इसके बाद इस चाय को पियें |
4. टमाटर

कैसे है लाभदायक :
टमाटर से भी शरीर का मोटापा और वजन कम किया जा सकता है | क्योकि टमाटर में  एमिनो एसिड से भरपूर होता  है। एमिनो एसिड शरीर की चर्बी कम करने में लाभदायक होता है | टमाटर में कैलोरी कम मात्रा में होती है जो शरीर के वजन को नियत्रित करती है | टमाटर को रोजाना खाने में यूज किया जा सकता है ।
टमाटर को इस्तेमाल कैसे करे :
टमाटर को भोजन के समय श्लाद के रूप में खा सकते है |
इसके अलावा टमाटर पर सैंदा नमक लगाकर खाया जा सकता है |
5. पत्ता गोभी
कैसे है लाभदायक :
पत्ता गोभी के इस्तेमाल से शरीर का मोटापा दूर किया जा सकता है | क्योंकि पत्ता गोभी में कम प्रोटीनकम  कार्बोहाइड्रेट व अधिक फाइबर युक्त होती है। इनकी वजह से शरीर का मोटापा कम किया जा सकता है | पत्ता गोभी के सेवन से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है |
पता गोभी को इस्तेमाल कैसे करे :
पत्ता गोभी का भोजन में श्लाद के रूप में खाया जा सकता है |
इसके अलावा पत्ता गोभी की सूप बनाकर उपयोग में लिया जा सकता है |
पत्ता गोभी का सूप बनाने के लिए पत्ता गोभी के साथ गाजर, लहसुन की कलिया , धनिया बारीकी से काटकर गर्म पानी उबले |
इसके बाद स्वादनुसार नमक और काली मिर्च डाले |
इसके बाद फिर से पानी में अच्छी तरह से गर्म करे |
फिर गर्म-गर्म सूप का मजा लेवे |
6. खीरा
कैसे है लाभदायक :
खीर कम कैलोरी युक्त होता है , जो शरीर की चर्बी को बढ़ाता है | खीरे में पानी की मात्रा अत्यधिक होती है और पानी शरीर के वजन को नियंत्रित करने का काम करता है। रोजाना खीरे का उपयोग करने से मोटापा कम किया जा सकता है |
खीरे का इस्तेमाल कैसे करे :
खीरे को श्लाद रूप में खा सकते है |
बिना श्लाद के भी खीरा खाया जा सकता है |
7. गाजर
गाजर से शरीर की कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है | गाजर से शरीर के वजन को नियत्रित और मोटापा कम किया जा सकता है | क्योकि गाजर में कम मात्र में कैलोरी होती है जो शरीर के वजन को बढ़ने से रोकती है इसके आलावा गाजर में फाइबर की मात्र अधिक होती है जो की शरीर के मोटापे को कम करने में मदद करती है | गाजर से पाचन तंत्र मजबूत होता है |


गाजर  का इस्तेमाल कैसे करे :
गाजर की दिन में 4-5 बार ज्यूस पिने से काफी फायदा होता है |
गाजर को भोजन के साथ श्लाद के रूप में खाया जा सकता है |

8. लौकी
कैसे है लाभदायक :
लौकी के सेवन से भी शरीर का मोटापा कम किया जा सकता है | लौकी विटामिन-एविटामिन-सी और आयरन से समृद्ध होती है । लौकी में हाई फाइबर होता है  जिसे शरीर का अतिरिक्त वजन घटाने के सबसे कारगर तत्व के रूप में जाना जाता है ।
नीचे जानिए कैस बनाएं लौकी का जूस 
लौकी कैसे करें इस्तेमाल :
सबसे पहले लौकी को छिल लेंवे |
उसके बाद जूसर की मदद से उसका ज्यूस निकल लेवे |
अब हर रोजाना लौकी का जूस पियें |
नोट – लौकी का जूस पीने से अगर उल्टी या दस्त होने लगेतो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें।
9. करेला

करेला कैसे है लाभदायक :
करेला विटामिन-बी1, बी2, बी3, विटामिन-सी , मैग्नीशियमफोलेटफास्फोरसमैंगनीज और हाई फाइबर भरपूर मात्रा में  होता हैजो शरीर को कई रूपों में फायदा पहुंचाने का काम करता है । करेला के सेवन से शरीर का वजन कम होता है और मोटापा बढने से रुकता है |  करेला के सेवन से शरीर का वजन कम होने के साथ साथ पाचन भी मजबूत होता है |
करेला कैसे करें इस्तेमाल :
करेला का जूस सप्ताह में 3-4 बार कर सकते है |
इसके आलावा करेला की सब्जी का भी यूज कर सकते है |




10. अदरक
अदरक कैसे है लाभदायक :
शरीर का मोटापा कम करने में अदरक का प्रयोग भी प्रभावी सिद्ध हुआ है |  | यह एक  आयुर्वेदिक उपाय हैं। अदरक में एक फेनोलिक यौगिक होता हैजिसे जिंजरोल कहते हैं। एक अध्ययन के अनुसारअदरक के सेवन से शरीर की चर्बी और वजन को कम करने में लाभदायक होता है | मोटापे से परेशान व्यक्ति को अदरक का सेवन जरुर करना चाहिय |
अदरक  कैसे करें इस्तेमाल :
सबसे पहले अदरक को पानी के साथ अच्छी तरह से कूट लेवे |
इसके बाद पानी को अच्छी तरह से उबल लेवे |
इसके बाद पानी को ठंडा करे और धीर धीर पियें |
इसके आलावा आप अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते है |

11. आवला
कैसे है लाभदायक
आवला में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है | यह शरीर के विषाक्त तत्वों को बाहर निकलने में मदद करता है | आवला शरीर में मेटाबोलिज्म को बढ़ता है और कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है | यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है |
आवला का इस्तेमाल कैसे करे :
आवला का जूस आप इस्तेमाल कर सकते है |
आवले का मुरबा भी इस्तेमाल कर सकते है |
आवले को सुखाकर भी इसका पाउडर पानी के साथ यूज किया जा सकता है |

12. पानी :
कैसे है लाभदायक
दिन में कई बार पानी के सेवन से शरीर का अतिरिक्त मोटापा कम हो सकता है | अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ शरीर का वजन बढाते है | वही पानी कैलोरी को बर्न करता है और शरीर का वजन को कम करता है | इसके आलावा पानी के अत्यधिक सेवन से शरीर का पाचन मजबूत होता और शरीर की आन्तरिक सफाई भी होती है |
पानी को कैसे इस्तेमाल करे :
सुबह उठते ही खाली पेट पानी का रोजन सेवन करने से शरीर का मोटापा कम होता है |
दिन में लगभग 4-5 लीटर पानी पीना चाहिए |

मोटापा कम करने के लिए कुछ और टिप्स – Motapa kam karne ke Tips

शरीर का वजन कम करने के लिए आप नियमित एक्सरसाइज कर सकते हैं।
सुबह जल्दी उठकर नियमित मोर्निंग वॉक वोर  रनिंग करने से भी शरीर वजन कम किया जा सकता है |
स्विमिंग आदि आपके अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करेंगे।
 इसके आलावा आप वजन कम करने के लिय योगासनों का भी सहारा ले सकते हैं। ताड़ासनत्रिकोणासनपार्श्वकोणासनपादहस्तासनसूर्य नमस्कारअर्धचक्रासनपवनमुक्तासन व हलासन आदि आपके लिए कारगर आसन रहेंगे।
संतुलित और कम आहार लेवे |
एक साथ ज्यादा खाने की बजाये थोड़ी-थोड़ी देर में हल्का खाना लेना चाहिए |
भोजन में हरी सब्जियां , फल , दही, छाछ और दाले होने चाहिए |
तैराकी और स्विमिंग करने से भी वजन कम होता है | तैराकी करने से न केवल वजन कम होता है अपितु शरीर बेहतर शेप में आ जाता है |
साइकलिंग करने से भी शरीर का वजन कम किया जा सकता है |


मोटापे से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती है
शरीर में मोटापा बढ़ने से कई बिमारिया  हो सकती  है जैसे
डायबिटीज,
उच्च रक्तचाप,
ब्रेन स्ट्रोक ,
कैंसर|

उपर्यक्त बताये गए घरेलु नुस्खों से आप अपने शरीर का अतिरिक्त मोटापा कम कर सकते है | इन सब घरेलू उपायों का कई बार इस्तेमाल किया गया जिनके परिणाम बहुत ही अच्छे आये है | हम ये नहीं कहते की 10-15 दिन में आपको निजता मिल जाएगी लेकिन आप येदी लगातार एक-दो महीन इन सब नुस्खो को इस्तेमाल करोगे तो आपको निदान अवश्य मिलेगा | इसके आलावा अगर आपके अन्य कोई सवाल है तो हमें कमेंट करे हमें आपकी हेल्प करने में ख़ुशी होगी | हमारा ध्यय है स्वस्थ इंसान , स्वस्थ भारत |


No comments:

Powered by Blogger.